Ghumantu
भारत को प्रकृति ने अपने अनेक अनमोल वरदानों से संचित किया है ।खूबसूरत ऊंचे -ऊंचे पर्वत श्रृंखलाएं , गहरे नीले समुद्र, खूबसूरत झीलें ,नदियां ,घने जंगल और बहुत कुछ ।जब कभी इस सुंदरता को देखने के लिए आपका मन करे या घूमने का मन करे तो इसमें आपकी घुमंतू बहुत मदद कर सकता है। घुमंतू में भारत के विभिन्न स्थानों के प्राकृतिक नजारों ,एडवेंचर्स आदि के बारे में इतनी खूबसूरती से बताया गया है कि अगर आपने इसे एक बार सुन लिया तो इस रोमांच से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। जानिए संजय शेफर्ड की ट्रैवल डायरी से भारत के कुछ रोमांचक खूबसूरत स्थानों के बारे में ,पल्लवी गर्ग की खूबसूरत आवाज़ के साथ घुमंतू में…
Ghumantu
Prakriti premiyo ka swarg Andaman nicobar dweep samooh ( प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग अंडमान-निकोबार द्वीप समूह)

Narrator
अंडमान -निकोबार द्वीप समूह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है ।यहां के साफ-सुथरे वातावरण हरियाली और समुद्री तटों की वज़ह से यहां पर पर्यटक खींचें चले आते हैं। यह द्वीप प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग और गार्डन ऑफ ईडन कहलाता है। यह प्रकृति के द्वारा दिया गया एक खूबसूरत तोहफा है जो 572 दीपों से बना है। तटों के सफेद रेत, समुद्र का नीला पानी और चारों तरफ फैली हरियाली प्रकृति ने क्या गज़ब की खूबसूरती बक्शी है। इसकी खूबसूरती के बारे में, और यहां के मौसम ,त्योहारों के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए सुनिए संजय शेफर्ड के द्वारा लिखी गई कवर स्टोरी पल्लवी की आवाज़ में
Kisi sapne se kam nahi bharat ke north east ke safar (किसी सपने से कम नहीं भारत के नार्थ-ईस्ट का सफर)

प्रकृति जैसे मानो अपनी सारी माया लुटा रही हो हसीन पहाड़ी वादियां ,नदी, घाटियां, झीलें .. क्या कुछ नहीं दिया है यहां पर प्रकृति ने? जिसकी खूबसूरती का एहसास ही किसी को भी रोमांचित कर सकता है ।घुमंतू की श्रंखला में भारत के प्रमुख उत्तर- पूर्वी भागों के चुनिंदा और सबसे खास स्थानों को बेहद खूबसूरती से वर्णन किया है संजय शेफर्ड ने और उसे उतने ही सुंदर अंदाज में आवाज़ दी है पल्लवी गर्ग ने.. यह दावा है कि एक बार आपने इसके बारे में सुन लिया तो आप वहां अपने आप को जाने से नहीं रोक सकेंगे..
Bharat ki french capital Pondicherry aur shant samundra ka kinara ( भारत की फ्रेंच कैपिटल पुदुचेरी और शान्त समुद्र का किनारा)

पुदुचेरी जो पांडिचेरी के नाम से भी जाना जाता है ।भारत के दक्षिण का एक केंद्र शासित प्रदेश का एक शहर है। आज भी फ्रांसीसी संस्कृति की झलक यहां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के प्राकृतिक दृश्य, खूबसूरत समुद्री तट ,यहां की संस्कृति यह सारी बातें पर्यटकों को अपने मोह में बांध लेने के लिए काफी है ।शांति की तलाश में पर्यटकों की पहली पसंद के लिए वाले जाना जाने वाला यह शहर और उसके आसपास के कई पर्यटक स्थलों के बारे में क्या आप ऐसे खूबसूरत जगह के बारे में और नहीं जानना चाहेंगे, तो सुनिए घुमंतू की श्रृंखला से संजय शेफर्ड की डायरी सै भारत की फ्रेंच कैपिटल पुदुचेरी और शांत समुद्र का किनारा ,पल्लवी गर्ग की आवाज़ में…
Pithauragarh mansarovar aur kailash ka dwaar (पिथौरागढ़ मानसरोवर और कैलाश का द्वार)
Pithauragarh mansarovar aur kailash ka dwaar (पिथौरागढ़ मानसरोवर और कैलाश का द्वार)
Pithauragarh mansarovar aur kailash ka dwaar (पिथौरागढ़ मानसरोवर और कैलाश का द्वार)
Narrator
प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम, जो मानसरोवर और कैलाश यात्रा के दुर्गम स्थानों को भी सुगम बना देता है। मानसरोवर और कैलाश की यात्रा के लिए उत्तराखंड के अंतिम छोर पिथौरागढ़ से शुरुआत होती है इसीलिए पिथौरागढ़ को मानसरोवर और कैलाश का द्वार कहते हैं । शिव के उपासकों के लिए उनका यह परमधाम है। घुमंतू के साथ आपको यात्रा कराते हैं संजय शेफर्ड द्वारा लिखी गई कवरस्टोरी से पल्लवी गर्ग की आवाज़ में…
Landhor ek aisi jagah jaha har premi parvat ko jana hai ( लंढौर एक ऐसी जगह जहां हर पर्वत-प्रेमी को जाना)

प्रकृति प्रेमियों के लिए जो एक ऐसे ऐसे खूबसूरत नज़ारे की तलाश में है जो उनकी आंखों में हमेशा- हमेशा के लिए बस जाएं। तो उन्हें भारत के उत्तराखंड के प्रसिद्ध एक छोटे से पर्यटन स्थल लंढौर को नहीं भूलना चाहिए। अनछुई खूबसूरती जो हिमालय की ऊंची- ऊंची पहाड़ियां, देवदार चीड़ के घने जंगल यहां आने वाले पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। यहां की शांति और सादगी का तो अपना ही अलग एक मज़ा है और बहुत कुछ है… जो आप इसके बारे में जानना ही चाहेंगे, तो सुने पल्लवी गर्ग की आवाज़ में…
Dhanulti prakriti ki gode me sakoon bhari chaav (धनौल्टी प्रकृति की गोद में सकून भरी छांव)
Dhanulti prakriti ki gode me sakoon bhari chaav (धनौल्टी प्रकृति की गोद में सकून भरी छांव)
Dhanulti prakriti ki gode me sakoon bhari chaav (धनौल्टी प्रकृति की गोद में सकून भरी छांव)
Narrator
धनोल्टी मसूरी के पास एक छोटा खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। हिमालय की ऊंची -ऊंची चोटियां यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती है और उसके साथ देवदार के पेड़ धनोल्टी की सुंदरता में चार -चांद लगा देते हैं ।धनोल्टी का इको पार्क पर्यटकों के लिए बस देखते ही बनता है। घुमंतू के साथ इस रोमांचक जगह को और अच्छे से जानने के लिए सुनते हैं संजय शेफर्ड की कवरस्टोरी पल्लवी गर्ग की आवाज़ में…
Shiv ki jadui duniya aur ek karor shrapit devta (शिव की जादुई दुनिया और एक करोड़ श्रापित देवता)
Shiv ki jadui duniya aur ek karor shrapit devta (शिव की जादुई दुनिया और एक करोड़ श्रापित देवता)
Shiv ki jadui duniya aur ek karor shrapit devta (शिव की जादुई दुनिया और एक करोड़ श्रापित देवता)
Narrator
क्या आप जानते हैं शिव की जादुई दुनिया और एक करोड़ श्रापित देवताओं के बारे में? जिनका पौराणिक कथाओं में उल्लेख है। भारत के त्रिपुरा राज्य के उनाकोटी जिले में स्थित उनाकोटी एक ऐतिहासिक और पुरातात्विक हिंदू तीर्थ स्थल है यहां भगवान शिव को समर्पित मूर्तियां और स्थापत्य है ।जंगलों के बीचो -बीच एक ऐसी जगह जहां एक साथ इतनी सारी मूर्तियां, जिसके पीछे अनेक लोक कथाएं जुड़ी हुई है ।अपने आप में अद्भुत और रहस्यमयी है और आज भी शोध का मुख्य विषय बना है। घुमंतू के साथ संजय शेफर्ड की कवरस्टोरी से इस अद्भुत जगह के बारे में और जानकारी लेते हैं पल्लवी गर्ग की आवाज़ में…
Majuli: Vishwa ka sabse bada nadi dweep (माजुली: विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप)
Majuli: Vishwa ka sabse bada nadi dweep (माजुली: विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप)
Majuli: Vishwa ka sabse bada nadi dweep (माजुली: विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप)
Narrator
माजुली एक ऐसी जगह है जिसे देखने की लालसा हर किसी के दिल में रहती है लेकिन माजुली के हिस्से के अपने कुछ दुःख भी है। इस द्वीप का साल दर साल सिकुड़नाद्वीप के लिए ही नहीं असम की500 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरे की घंटी है। ये एक ऐसी जगह है जहां आपको ज़रूर जाना चाहिये
Backpacking ke lihaj se saat khubsurat ghaatiya (बैकपैकिंग के लिहाज से सात खूबसूरत घाटियां)
Backpacking ke lihaj se saat khubsurat ghaatiya (बैकपैकिंग के लिहाज से सात खूबसूरत घाटियां)
Backpacking ke lihaj se saat khubsurat ghaatiya (बैकपैकिंग के लिहाज से सात खूबसूरत घाटियां)
Narrator
भारत में बैकपैकिंग के विकल्पों की कमी नहीं लेकिन जानकारी का अभाव बहुत ज्यादा है। खासकर ऐसी जगहों की जहां पर कैंपिंग और बॉनफायर किया जा सके तथा चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे चांद तारों के संग आंख मिचौली की जा सके। अभी आप जानेगे बैकपैकिंग के लिहाज से सात खूबसूरत घाटियों के बारे में
Prakrati premiyo ka swarg Eigatpuri (प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग इगतपुरी)
Prakrati premiyo ka swarg Eigatpuri (प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग इगतपुरी)
Prakrati premiyo ka swarg Eigatpuri (प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग इगतपुरी)
Narrator
प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग इगतपुरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चमी घाट पर स्थित स्ह्याद्री पर्वतमाला से घिरी यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। प्रकृति ने इस जगह को क्या खूब सजाया-संवारा और खूबसूरती बक्शी है। प्रकति प्रेमियों को यहां एक बार ज़रूर जाना चाहिए
Duniya ki sabse purani Hastnirmit Gufaye (दुनिया की सबसे पुरानी हस्तनिर्मित गुफायें)
Duniya ki sabse purani Hastnirmit Gufaye (दुनिया की सबसे पुरानी हस्तनिर्मित गुफायें)
Duniya ki sabse purani Hastnirmit Gufaye (दुनिया की सबसे पुरानी हस्तनिर्मित गुफायें)
Narrator
दुनिया की सबसे पुरानी हस्तनिर्मित गुफायें बराबर और नागार्जुन पर्वतों को भारतवर्ष के सबसे पुरातन और ऐतिहासिक पर्वतों में गिना जाता है। इस जगह पर कभी मगध का साम्राज्य हुआ करता था इसलिए1100 फुट ऊंचे बराबर और नागार्जुन पर्वतों को मगध का हिमालय भी कहा जाता है। प्रकति प्रेमियों को यहां एक बार ज़रूर जाना चाहिए
Budget-friendly destinations (Part -1)
Budget-friendly destinations (Part -1)
Budget-friendly destinations (Part -1)
Narrator
बजट ट्रिप के लिहाज से देश की पांच सबसे खूबसूरत जगहें – संजय शेफर्ड – पल्लवी
बजट ट्रिप के लिहाज से भारत के जैसलमेर से अच्छी कोई जगह हो नहीं सकती ।जैसलमेर एक खूबसूरत शहर है यहां पर दूर-दूर तक फैले रेत के टीले और उनके पीछे सूर्यास्त होता हुआ एक अद्वितीय नजा़रा। आपकी कल्पनाओं से बहुत आगे है ।खुला आसमान, ऊंट की सवारी और बड़े-बड़े किले। तो देर किस बात की सुनिए घुमंतू के साथ, पल्लवी की आवाज़ में, संजय शेफर्ड की डायरी से Budget Friendly destination
Budget-friendly destinations (Part -2)
Budget-friendly destinations (Part -2)
Budget-friendly destinations (Part -2)
Narrator
बजट ट्रिप के लिहाज से देश की पांच सबसे खूबसूरत जगहें – संजय शेफर्ड – पल्लवी
कहीं घूमने जाने का मन है लेकिन आपका बजट allow नहीं कर रहा| तो घुमंतू आपकी यह समस्या भी दूर कर रहा है, घुमंतू को सुनने का यही तो फायदा है ऐसी जगह के बारे में जानिए ,जो कम बजट में टूरिस्ट फ्रेंडली भी हो ।हिमाचल की धर्मशाला एक बेहतरीन विकल्प है वह कैसे? सुनिए पल्लवी गर्ग की आवाज़ में
Kazaa
Kazaa
Kazaa
Narrator
काजा – संजय शेफर्ड – पल्लवी
अगर एक ऐसी जगह आपका जाने का मन हो जहां प्राचीन ऐतिहासिक संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिले तो घुमंतू की सलाह है कि आप हिमाचल प्रदेश राज्य के बेहद खूबसूरत जगह काज़ा को अपना नया Destination बनाइए, जहां पर बर्फ़ से ढके पहाड़, बुदबुदाती शांत नदी, सुरम्य बंजर परिदृश्य के साथ-साथ रंगीन त्योहारों और शाक्य तंगयुद मठों का बेजोड़ संगम और बहुत कुछ। जानिए पल्लवी की आवाज़ में संजय शेफर्ड की डायरी से घुमंतू के नए डेस्टिनेशन काजा़ के बारे में सिर्फ़ गाथा पर…
Kibbar
Kibbar
Kibbar
Narrator
किब्बर – संजय शेफर्ड – पल्लवी
कभी-कभी हमारा मन भीड़-भाड़ की जगह से हटकर किसी शांत, कम जनसंख्या वाले क्षेत्र और बेहद खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के बीच में जाने का करता है, तो अब घुमंतू ने आपकी इस समस्या का समाधान कर दिया है। दुनिया की सबसे ऊंचाई में बसे एक गांव किब्बर की ओर आपका ध्यान आकर्षित कराते हुये ।यहां के सादा और उत्साहपूर्ण जीवन को देखकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत गांव किब्बर की यात्रा करें,घुमंतू के साथ पल्लवी की आवाज़ में सिर्फ़ गाथा पर..
Jibhi
Jibhi
Jibhi
Narrator
जीभी – संजय शेफर्ड – पल्लवी
शांत वातावरण, पहाड़ी पक्षियों के मधुर गीत , ऊंचे -ऊंचे देवदार के वृक्ष और एक छोटी सी जगह, अगर आप ऐसे किसी प्राकृतिक दृश्य की तलाश में हों, जो किसी भी पर्यटक को अपना कायल बना दे, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं घुमंतू की नयी Travel story में जानिए ऐसी ही एक जगह, कुल्लू के पास छोटा सा गांव जीभी के बारे मे Sanjay Shepherd की travel story से Pallavi की आवाज़ में सिर्फ़ गाथा पर…