
Jay Gaan
हमारे तिरंगे की शान यूं ही नहीं बरकरार है। इस शान को बनाए रखने के लिए हमारी सरहद पर डटे वीर जवानों ने अपने सीने पर गोलियां खाई है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस मातृभूमि का कर्ज़ अपने लहू से चुकाया है। सुनिए ऐसे वीर सपूतों के रण -कौशल की वीर गाथा, जय गान परमवीर चक्र विजेताओं की शौर्य गाथा में ।भारत सरकार ने ऐसे वीर सपूतों को अपने सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र से सम्मानित कर उन्हें गौरव प्रदान किया है।
Jay Gaan
Paramveer Chakra Nayak Yadunath Singh – Jay Gaan
Paramveer Chakra Nayak Yadunath Singh – Jay Gaan

Release Date
Duration
Paramveer Chakra Nayak Yadunath Singh – Jay Gaan
Writer
Narrator
जदुनाथ सिंह परमवीर चक्र विजेता (21 नवंबर 1916 -6 फरवरी 1948 )नौशेरा के झांगर पोस्ट में मात्र अपने 9 सिपाहियों के साथ डटे इस नौजवान ने सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को अपने जोश और ज़ज़्बे से कामयाब नहीं होने दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीन बार कोशिश की लेकिन अपने सारे साथियों के वीरगति प्राप्त होने के बावजूद अकेले- दम सीने पर 11 गोलियां खाकर भी पाकिस्तानी सैनिकों को तब तक मुंह -तोड़ जवाब दिया जब तक हिंदुस्तानी सेना वहां नहीं आ गयी। 6 फरवरी 1948 को हमारा यह वीर सैनिक शहीद हो गया ।भारत सरकार की ओर से अपने सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र से मरणोपरांत इन्हें सम्मानित किया गया।
Paramveer Chakra Leftinent Ram Raghoba Rane – Jay Gaan
Paramveer Chakra Leftinent Ram Raghoba Rane – Jay Gaan

Release Date
Duration
Paramveer Chakra Leftinent Ram Raghoba Rane – Jay Gaan
Writer
Narrator
लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे को 1948 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राणा की भूमिका आव्दितीय थी। बारूदी सुरंग हमारी बटालियन की उन्नति में बाधा बन रही थी। ऐसे में राणे के नेतृत्व में गोलियों की बौछार के बीच बारूदी सुरंग को साफ़ करने का जिम्मा राणे ने बखूबी निभाया ।यह परमवीर चक्र पाने वाले पहले जीवित व्यक्ति थे। 11 जुलाई 1994 को इनका निधन हो गया।
Paramveer Chakra Major Dhan Singh Thapa – Jay Gaan
Paramveer Chakra Major Dhan Singh Thapa – Jay Gaan

Release Date
Duration
Paramveer Chakra Major Dhan Singh Thapa – Jay Gaan
Writer
Narrator
अक्टूबर 1962 में चीन -भारत युद्ध में पैन्गाॅग झील के उत्तर में मेजर धन सिंह थापा ने 8 गोरखा राइफल्स के प्रथम बटालियन की कमान संभाली। चीनी सेना ने जब इस पोस्ट को घेर लिया था ,ऐसे में मेज़र थापा और उनके साथियों ने इस पोस्ट पर होने वाले तीनों आक्रमणों को असफल कर दिया। युद्ध के दौरान उनके सराहनीय प्रयास के कारण इन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
Paramveer Chakra Albert Ekka – Jay Gaan
Paramveer Chakra Albert Ekka – Jay Gaan

Release Date
Duration
Paramveer Chakra Albert Ekka – Jay Gaan
Writer
Narrator
अल्बर्ट एक्का ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था, जहां वह दुश्मनों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए थे| मरणोपरांत उन्हें देश की सर्वश्रेष्ठ सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया था|बता दें कि जंग के दौरान उन्हें 20 से 25 गोलियां लगी थी| उनका पूरा शरीर दुश्मन की गोलियों से छलनी हो गया था|
Paramveer Chakra Shaitan Singh – Jay Gaan
Paramveer Chakra Shaitan Singh – Jay Gaan

Release Date
Duration
Paramveer Chakra Shaitan Singh – Jay Gaan
Writer
Narrator
कुमाऊं रेजीमेंट की 13वीं बटालियन, जिसमें 123 वीर जवान थे, भारत-चीन 1962 युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए एक महान योद्धा, मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में, उच्च शिखरों पर भयंकर मुश्किलों का सामना किया। उनकी अद्वितीय साहस, प्रेरणादायक नेतृत्व और अनन्त बलिदान ने चीनी सैनिकों को अंधेरे में डाल दिया। मेजर शैतान सिंह को आखिरी सांस तक हारने का सोचना तक नहीं था, और उन्होंने दुश्मनों को उल्टे पैर भागते देखा। उन्हें इस अद्वितीय पराक्रम के लिए परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।