अगर मौत मेरे पहले आई… तो मैं मौत को मार डालूंगा!”
ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं… ये वो संकल्प था, जो कैप्टन मनोज कुमार पांडे ने अपनी आत्मा में उतार रखा था।
वो जवान जो शब्दों में आग और आंखों में लक्ष्य लेकर चला था —
जिसे न वीरगति का डर था, न दुश्मन की गोलियों से कोई शिकवा।
उसका सिर्फ़ एक मक़सद था: “तिरंगा वहाँ लहराना है, जहाँ दुश्मन सोच भी न सके।”
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडे —
उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्मा वो सपूत,
जिसने एनडीए इंटरव्यू में ही कह दिया था — “I want to win the Param Vir Chakra.”
और उन्होंने सिर्फ़ सपना नहीं देखा — उसे अपने बलिदान से साकार भी कर दिखाया।
कारगिल की वो बर्फ़ीली रातें, पहाड़ियों की चढ़ाई, दुश्मन के बंकर, और गोलियों की बौछार…
कैप्टन मनोज ने न रुकना जाना, न झुकना।
उन्होंने दुश्मन की पोस्ट्स को अकेले ध्वस्त किया — और आखिरी सांस तक लड़ते हुए वीरगति को गले लगाया।
अब सुनिए Gaatha पर —
“शौर्य गाथा: कैप्टन मनोज पांडे की अमर कहानी”
एक ऐसा ऑडियो अनुभव जो रुलाएगा भी, जोश भी भर देगा… और शायद आपकी सोच भी बदल देगा।
ये सिर्फ़ एक कहानी नहीं, एक प्रेरणा है।
ये सिर्फ़ एक वीरगाथा नहीं, एक राष्ट्र की चेतना है।
और ये सिर्फ़ मनोज की आवाज़ नहीं, भारत माँ की जय का घोष है।
अब सुनिए Gaatha App पर –
अपने कानों से महसूस कीजिए एक अमर शहीद की जीवनी
कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह (श्री पीरू सिंह शेखावत भी) (20 मई 1918 – 18 जुलाई 1948) भारतीय सैनिक थे। उनका 1947 के भारत-पाक युद्ध में निधन हुआ। उन्हें 1952 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया जो शत्रु के सामने वीरता प्राप्त करने के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय सम्मान है।
3 नवंबर 1947 को, जब देश अभी आजाद हुआ था, पाकिस्तान ने श्रीनगर पर हमला बोल दिया था। इस हमले का मकसद था श्रीनगर एयरबेस को कब्जे में करना। 700 दुश्मन आक्रमणकारी थे, लेकिन हमारे 50 जवानों ने उन्हें बहादुरी से रोका। उन्होंने सिर्फ छह घंटे में आगे बढ़ने से रोका और 200 आतंकवादी को नर्क पहुंचा दिया। इस युद्ध में हमारे 22 जवान शहीद हो गए, लेकिन उनकी बलिदानी चेतना हमें आगे बढ़ने का साहस देती है। इस कहानी का मुख्य किरदार, देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा (Major Somnath Sharma) है।
कुमाऊं रेजीमेंट की 13वीं बटालियन, जिसमें 123 वीर जवान थे, भारत-चीन 1962 युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए एक महान योद्धा, मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में, उच्च शिखरों पर भयंकर मुश्किलों का सामना किया। उनकी अद्वितीय साहस, प्रेरणादायक नेतृत्व और अनन्त बलिदान ने चीनी सैनिकों को अंधेरे में डाल दिया। मेजर शैतान सिंह को आखिरी सांस तक हारने का सोचना तक नहीं था, और उन्होंने दुश्मनों को उल्टे पैर भागते देखा। उन्हें इस अद्वितीय पराक्रम के लिए परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।
जदुनाथ सिंह परमवीर चक्र विजेता (21 नवंबर 1916 -6 फरवरी 1948 )नौशेरा के झांगर पोस्ट में मात्र अपने 9 सिपाहियों के साथ डटे इस नौजवान ने सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को अपने जोश और ज़ज़्बे से कामयाब नहीं होने दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीन बार कोशिश की लेकिन अपने सारे साथियों के वीरगति प्राप्त होने के बावजूद अकेले- दम सीने पर 11 गोलियां खाकर भी पाकिस्तानी सैनिकों को तब तक मुंह -तोड़ जवाब दिया जब तक हिंदुस्तानी सेना वहां नहीं आ गयी। 6 फरवरी 1948 को हमारा यह वीर सैनिक शहीद हो गया ।भारत सरकार की ओर से अपने सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र से मरणोपरांत इन्हें सम्मानित किया गया।
कर्नल होशियार सिंह ( 5 मई, 1937- 6 दिसम्बर, 1998) परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय व्यक्ति है।1971 की भारत-पाकिस्तान की जंग भारतीय सैनिकों की वीरता और पराक्रम का एक शानदार उदाहरण है। इस जंग से जुड़े जवानों के बहादुरी के कई किस्से हैं। इस युद्ध में यूं तो चार जांबाजों को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से नवाजा गया था, मगर सिर्फ एक जांबाज मेजर होशियार सिंह ऐसे थे जिन्हें यह पुरस्कार जीवित रहते मिला।
Reviews for: शौर्य गाथा | कारगिल युद्ध | परमवीर चक्र से सम्मानित | कैप्टन मनोज कुमार पांडे